फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of a prominent drug baron was found in Muzaffarnagar and police started an investigation

UP: प्रमुख दवा व्यवसायी की लाश देख उड़े लोगों के होश, परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम कराने से इंकार

Thu, 01 Dec 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Dec 2022 11:08 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : प्रमुख दवा व्यवसायी की लाश देखकर लोगों के होश उड़ गए। उधर, परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।

विज्ञापन
The body of a prominent drug baron was found in Muzaffarnagar and police started an investigation
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख दवा व्यवसायी संजीव शर्मा का शव भोपा रोड पर पड़ा मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम भोपा रोड पर ईवान हॉस्पिटल के पास शव पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


वहीं शव के पास पड़े मोबाइल के माध्यम से परिजनों से बात की गई तो मृतक की शिनाख्त शहर के दवा विक्रेता आनंदपुरी निवासी संजीव शर्मा के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जी-20 की अध्यक्षता का जश्न: लोगो के साथ सजा ऐतिहासिक चर्च, दिल छू लेंगी ये शानदार तस्वीरें

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कुछ साल पहले तक संजीव शर्मा जिला परिषद के बीएसए कंपाउंड में फर्म चलाते थे, इसके बाद वह सदर बाजार में शिफ्ट हो गए। वह दवाइयों की कई बड़ी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स थे।  

यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान

उनके परिवार में मां, पत्नी और एक बेटी हैं। नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed