Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The attitude of the top Ulama showed a change on the survey of madrasas

मदरसों के सर्वे पर बदला दिखा शीर्ष उलमा का रुख

Sun, 18 Sep 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The attitude of the top Ulama showed a change on the survey of madrasas
दारुल उलूम में एंट्री कराते सम्मेलन में पहुंचने वाले उलमा - फोटो : DEVBAND
मदरसों के सर्वे पर बदला दिखा शीर्ष उलमा का रुख
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के आह्वान पर बुलाए गए मदरसा संचालकों के सम्मेलन में शीर्ष उलमा का रुख बदला-बदला सा नजर आया। उत्तर प्रदेश के
विभिन्न जनपदों से सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे उलमा और मदरसा संचालक कुछ भी कहने से बचते रहे और तमाम कोशिश और कुरेदने पर महज इतना ही कहा कि इस सर्वे मकसद क्या है, आपको भी पता है और हमें भी। सरकार 10 सितंबर से गैर मान्यता प्राप्त व स्ववित्त पोषित मदरसों का सर्वे शुरू करा चुकी है। ऐसे में रविवार को हुए सम्मेलन में पहुंचे बहुत से मदरसा संचालक ऐसे थे, जिनकी संस्थाओं का सर्वे हो चुका है। उन्होंने अनौपचारिक रूप से कहा कि उन्हें बुलावा मिला था इसलिए वह यहां पहुंचे हैं, उनके यहां का सर्वे तो पहले ही हो चुका है।
एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन) के प्रमुख असदुद्दीन औवैसी सहित देवबंद से लेकर लखनऊ तक के उलमा इस सर्वे पर सवाल खड़े करते रहे हैं और इसे समुदाय विशेष को टारगेट बनाने वाला कदम बता चुके हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि देवबंद में होने वाले सम्मेलन भी सर्वे का विरोध होगा, लेकिन रविवार को ऐसा नहीं हुआ और प्रमुख उलमा का रुख बदला हुआ दिखाई दिया। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने तो स्पष्ट रूप से इस फैसले के लिए सरकार का स्वागत करते हुए उसका भरपूर समर्थन किया। उलमा में भी इसकी चर्चा होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दारुल उलूम का आह्वान, जमीयत रही आगे
सम्मेलन का आह्वान भले ही दारुल उलूम ने किया हो, लेकिन इसमें सबसे आगे जमीयत उलमा-ए-हिंद रही। सम्मेलन को संबोधित करने से लेकर मीडिया से रूबरू होने के दौरान दारुल उलूम के जिम्मेदारों को पीछे ही रखा गया। महमूद हॉल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बीच में ही उठकर चले गए। मीडिया के सवालों के जवाब जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिए।
सरकार की नीयत भी खड़े किए सवाल
देवबंद। मदरसों के सम्मेलन में शामिल होने आए कुछ उलमा ने सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े किए। हालांकि उत्तर प्रदेश कोने कोने से देवबंद पहुंचे मदरसा संचालकों ने दारुल उलूम की राय पर अपनी सहमति जताई है।
मदरसा शाही मुरादाबाद के वरिष्ठ उस्ताद एवं जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना अशहद रशीदी ने सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार मदरसों से तो सवाल कर रही है। लेकिन कुरआन के खिलाफ बोलने वालों पर खामोशी क्यों साधे हुए है। मौलाना रशीदी ने कहा कि मदरसों में दीन की तालीम दी जाती है, जहां से छात्र अच्छे और सच्चे नागरिक बनकर देश के कोने कोने में इल्म की रोशनी फैला रहे हैं।
दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी ने कहा कि समाज को मदरसों की जिम्मेदारियां से रूबरू कराना होगा। उन्होंने कहा कि इन मदरसों में वह उलमा तैयार किए जाते हैं जो मस्जिदों में नमाज पढ़ाते हैं और समाज को दीन सिखाने का कार्य करते हैं।इसमें मुख्य रुप से मौलाना याकूब बुलंदशहरी, मुफ्ती अशफाक, मौलाना डा. अब्दुल मालिक मुगेसी, मौलाना शमशीर कासमी, मौलाना इकबाल, मौलाना खुर्शीद, कारी शौकत, मौलाना हामिद, मौलाना जहीरउद्दीन बस्तवी, मौलाना शरीफ समेत अन्य मौजूद रहे।

सम्मेलन स्थल के पास तैनात रहा पुलिस बल
देवबंद। यूपी के मदरसों के सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। रविवार को सम्मेलन स्थल के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं आरएफएफ के जवानों को तैनात किया गया था। इसके अलावा कस्बे में भी विभिन्न स्थानों पर भी पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारी बीच-बीच भ्रमण कर रहे थे। खुफिया विभाग की तमाम इकाइयों के अधिकारी भी सम्मेलन पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed