{"_id":"63e26069780ccf54750a03e6","slug":"the-association-replied-to-the-administration-in-400-pages-muzaffarnagar-news-c-14-1-109385-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसोसिएशन ने प्रशासन को दिया 400 पन्नों में जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसोसिएशन ने प्रशासन को दिया 400 पन्नों में जवाब
विज्ञापन
एसडी मार्केट प्रकरण
- ईओ के नोटिस के 40 दिन बाद दिया जवाब
- पांच हजार करोड़ की सरकारी जमीन पर है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनगर। एसडी मार्केट प्रकरण में ईओ के नोटिस के 40 दिन बाद एसोसिएशन ने 400 पन्नों में जवाब दिया है। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर लगभग एक हजार दुकानें बनाने का नोटिस दिया हुआ है।
तत्कालीन डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर ईओ हेमराज ने एसडी मार्केट एसोसिएशन को 27 दिसंबर को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में एसोसिएशन से जवाब मांगा गया था कि उसने लगभग एक हजार दुकान सरकारी जमीन पर बनाई है। शैक्षिक कार्य के लिए ली गई जमीन की लीज खत्म होने के बाद व्यवसाय किया जा रहा है। जमीन का प्रयोग किए जाने पर नगर पालिका में 190 करोड़ रुपये जमा कराने के लिए भी कहा गया था। एसोसिएशन लगातार समय बढाने की मांग कर रही थी। चार बार समय बढाया गया। 40 दिन बाद एसोसिएशन ने 400 पन्नों में जवाब दिया है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जो जवाब मिला है, उसे पढ़ा जा रहा है। हमें तो सिर्फ यह देखना है कि जमीन का मालिकाना हक इन लोगों को कहां से मिला।