फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The administration removed the encroachment of the second class from the land of Shiv temple.

Muzaffarnagar News: शिव मंदिर की भूमि से प्रशासन ने दूसरे वर्ग का हटवाया कब्जा

Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The administration removed the encroachment of the second class from the land of Shiv temple.
शिव मंदिर की भूमि से प्रशासन ने दूसरे वर्ग का हटवाया कब्जा
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। दधेडू कलां में शिव मंदिर की जमीन पर दूसरे वर्ग के कब्जे के विरोध में हिंदू संगठन की चेतवानी के बाद पुलिस प्रशासन ने कब्जा हटवा दिया है। योग साधना आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को सात दिन में अवैध कब्जा हटवाने का अल्टीमेटम दिया था


गांव की बाहरी छोर पर प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर की देखरेख कश्यप समाज के लोग करते है। लेकिन करीब तीन दशक पहले मंदिर परिसर में बने पंचायत भवन में तत्कालीन प्रधान ने एक मुस्लिम परिवार को रहने के लिए कह दिया था। इस पर दूसरे वर्ग के परिवार ने मंदिर की भूमि पर कब्जा कर लिया। कश्यप समाज के लोगाेंं ने इसका विरोध किया और थाना समाधान दिवस में अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। लेकिन कब्जा नहीं हट पाया। पिछले सप्ताह मंदिर प्रांगण में स्वामी यशवीर ने कश्यप समाज की बैठक की थी। उन्होंने सनातन धर्म की आस्थाओं को बनाएं रखने के लिए चौपाल भवन से अवैध कब्जा हटवाने की चेतावनी प्रशासन को दे दी थी। एसडीएम सदर परमानंद झा ने गांव में राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। स्वामी की चेतावनी के बाद रविवार शाम को पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम परिवार को पंचायत भवन से दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया एसडीएम के आदेशों का अनुपालन में मंदिर प्रांगण से अवैध कब्जा हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed