फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused caught in an encounter

गोकशी करता आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, साथी फरार

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The accused caught in an encounter
भोपा पुलिस की गिरफ्त में गोकशी का आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोकशी करता आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में मंगलवार तड़के गोकशी का प्रयास करते युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मौके से बाइक, जीवित गोवंश व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।

थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में मंगलवार तड़के गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मौके पर दो युवक गोकशी का प्रयास करते मिले, जहां एक जीवित गोवंश भी मौजूद था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी पोदी निवासी नंगला बुजुर्ग व फरार आरोपी की पहचान नदीम के रूप में हुई। मौके से एक बाइक, जीवित गोवंश और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed