फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temple decorated on Janmashtami, not tableaux will be decorated

जन्माष्टमी पर मंदिर सजे, नहीं सजेगी झांकियां

Tue, 11 Aug 2020 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Temple decorated on Janmashtami, not tableaux will be decorated
जन्माष्टमी पर पर भव्यरुप से सजा गोलोकधाम मंदिर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जन्माष्टमी पर मंदिर सजे, नहीं सजेगी झांकियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार यानि आज और बुधवार दो दिन मनाया जाएगा। हालांकि ज्यादातर श्रद्धालु मंगलवार को ही पर्व मना रहे हैं। इस बार हालात बदले हैं। कोरोना काल के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मंदिरों के अलावा गली, मोहल्ला में धार्मिक और देशभक्ति की झांकियां भी नहीं लगेगी। मंदिरों में पंडित ही पूजा अर्चना करेंगे। इस बार पुलिस लाइन में होने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम भी नहीं होगा। मंदिर में केवल पूजा अर्चना होगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार झांकियों को देखने के लिए भीड़ नहीं उमड़ेगी। कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को भीड़ मुक्त रखा गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना तो होगी, लेकिन झांकियां नहीं सजाई जाएगी। पूजा अर्चना में भी पांच लोग शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को सजाया जा रहा है। बालाजी धाम मंदिर में भी इस बार केवल सजावट होगी। यहां प्रतिवर्ष लगने वाली झांकियां नहीं लगेगी। गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी केवल सजावट होगी। देवी मंदिर रजवाहा रोड नई मंडी, आत्म बौद्ध आश्रम नदी रोड में भी सजावट ही की जाएगी। प्रति वर्ष पुलिस लाईन में होने वाला कार्यक्रम भी इस बार जन्माष्टमी पर आयोजित नहीं होगा। लोगों की श्रद्धा को देखते हुए मंदिरों में बिना भीड़ एकत्र किए ही पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

गोलोक धाम के यू ट्यूब पर होंगे दर्शन
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल के चलते कई परिवर्तन हो गए है। गांधी कालोनी के गोलोकधाम में हर साल होने वाला बड़ा उत्सव नहीं हो रहा है। केवल सांकेतिक रूप से यहां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों में सेवादार भी लगे हैं। शहर समेत अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के धाम पर पाबंदी रहेगी। मंदिर समिति से जुड़े विजय कृष्ण ने बताया कि श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लाइव कवरेज वेबिनार पर दिखाई जाएगी तथा यू-ट्यूब पर भी इसको अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed