फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers and farmers honored in village festival

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गांव महोत्सव में सम्मानित किए गए शिक्षक और किसान

Mon, 11 Mar 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers and farmers honored in village festival
- भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

- जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने जिलेभर से आए शिक्षकों का सम्मान किया
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन जिले के प्रगतिशील किसानों और शिक्षकों का सम्मान किया गया। किसानों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण किया। जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और कृभको के विशेष सहयोग से शहर के टाउन हॉल में गांव महोत्सव के दूसरे दिन पहले सत्र में मुख्य अतिथि भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी और भाकियू तोमर के प्रदेश महासचिव पवन त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। खेती के तरीकों में बदलाव के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद दूसरे सत्र में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और अंचित मित्तल रहे। उन्होंने जिलेभर से आए शिक्षकों और बच्चों काे सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न स्टाल का भ्रमण किया। उत्पादों के विषय में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य रूप से यह रहे मौजूद
इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नवीन राठी, विकास शर्मा, भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, शहजाद, व्यापारी नेता कृष्णपाल गोपाल मित्तल, पवन वर्मा, राकेश त्यागी, सरदार बलविंद्र सिंह, गौहर सिद्दीकी, नरेंद्र त्यागी, प्रमोद बालियान, भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, ठाकुर बृजपाल, अरविंद मलिक, योगेश त्यागी, भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह, राजीव सिंह, नरेंद्र सैनी, लोकेश पुंडीर, शिव कुमार सिंह, सतीश कुमार, मुकेश सिह, जनक सिंह, विनय त्यागी, श्रीराम गुप्ता, योगेश त्यागी मौजूद मौजूद रहे।



स्टॉलों पर लोगों ने हासिल की उपयोगी जानकारी
विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने उपयोगी जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप किया गया। कृषि उपकरण, सौर ऊर्जा, नई-नई बाइक की जानकारी ली गई। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली।



इनका रहा मुख्य सहयोग
तीन दिन के गांव महोत्सव में मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल।



गांव महोत्सव में ये हैं अन्य सहयोगी

महेंद्रा कंपनी की एटू जेड ऑटो व्हील्स, एटू जेड बजाज, एबी सौलर सॉल्यूशंस, सन्मति हुंडई, सनवेग यामाहा, राज ट्रैक्टर्स, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, प्रीमियम पब्लिसिंग हाउस, स्वास्थ्य विभाग, राजकीय आईटीआई, श्री राधा वल्लभ राजधानी टीवीएस, धामपुर बायो आर्गेनिक लिमिटेड मंसूरपुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फरनगर डिस्टि्रक्ट कॉपरेटिव बैंक, फॉच्यूर्न बायो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, टाटा टिस्कॉन, टाटा डयूरासाइन, साइकिल अगरबत्ती, रॉयल इनफील्ड हरिवंश ऑटो एजेंसी, विहान ऑर्थर विशेष सहयोगी हैं।



बुकिंग पर ऑफर, मुफ्त में ली टेस्ट ड्राइव

दुपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर 31 मार्च तक कुल 3100 रुपये की छूट रहेगी। नई सुपर स्प्लेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर 11 मार्च तक कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। लोगों ने दोनों वाहनों के बारे में जानकारी प्राप्त की और टेस्ट ड्राइव का अनुभव भी प्राप्त किया।



प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मौका

टाउनहॉल के मैदान पर तीन दिवसीय गांव महोत्सव में प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलेगा। गायन, नृत्य, कविता, गीत या किसी अन्य प्रतिभा के धनी कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 9654280624 पर पंजीकरण कराना होगा।



हर घंटे निकाला जा रहा लकी ड्राॅ

तीन दिवसीय महोत्सव में लोगों के लिए हर घंटे लकी ड्राॅ निकाला जा रहा है। विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतिभाग के लिए टाउनहॉल मैदान पर बनाई गई डेस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा। रविवार को पवन त्यागी समेत तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।



झूले पर बच्चों ने खूब की मस्ती
तीन दिन के महोत्सव में बच्चों के लिए विशेष झूलों का प्रबंध रहा। बच्चों से यहां झूलने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया। दिनभर बच्चों ने खूब मस्ती की।


बुकिंग कराने पर मिलेगी बंपर छूट

महोत्सव में एटूजेड महेंद्रा की ओर से एक्सयूवी 300 पर एक लाख 18 हजार रुपये, बोलेरो पर 90 हजार रुपये और बोलेरो न्यू पर 70 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। मौके पर ही बुकिंग कराने पर विशेष छूट और ऑफर प्रदान किए जाएंगे। यह ऑफर सिर्फ तीन दिन के महोत्सव पर ही दिया जाएगा। हुंडई आई-10 व ओरा आई-20 पर 40 हजार रुपये की छूट दी जाएगी। इसके साथ बुकिंग कराने पर आकर्षक उपहार मिलेंगे। यामाहा स्कूटी पर पांच हजार रुपये की छूट कंपनी की ओर से रहेगी। टीवीएस पर 95 प्रतिशत तक फाइनेंस है।



अमर उजाला जुनून खेल का, ने कराए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला जुनून खेल का की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जानसठ, पुरकाजी और मोरना की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। तीनों स्कूलों की 55 छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से सम्मानित भी किया गया।


शांति सेना की महिलाओं ने किया भ्रमण
फोटो
गांव महोत्सव में शांति सेना की महिलाओं ने भ्रमण किया। अध्यक्ष मनेश गुप्ता के साथ संगठन की महिलाएं पहुंचीं। अतिथियों की ओर से मनेश गुप्ता का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।


हर गांव और घर तक पहुंचाया विकास : सोमेंद्र तोमर
फोटो समेत
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार ने हर गांव और घर तक विकास कार्य पहुंचाने का काम किया। महिलाओं को सम्मान दिया। बेटियों को नौकरियों में प्रतिनिधित्व देकर नए आयाम स्थापित किए।
टाउन हॉल में अमर उजाला गांव महोत्सव में मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार ने गैस सिलिंडर के दाम कम कर महिलाओं के हितों का ध्यान रखा है। प्रत्येक विभाग में युवाओं को नौकरी देने का काम किया जा रहा है। सरकार ने बिजली, पानी और सड़क पर काम किया है। कानून व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है। गांव में अब शहरों जैसी बिजली मिल रही है। शहर में रहने वाले लोगों का जुड़ाव भी गांव से है। गांव के विकास पर सरकार का पूरा जोर है।




इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला सम्मान

अमर उजाला गांव महोत्सव में प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ. राजेश कुमारी, ममता रानी, डॉ. सोहन पाल, सुनील शर्मा, रूचि गर्ग, पंखुरी गर्ग, ललित मोहन गुप्ता, राष्ट्रीय कवि व शिक्षक राजीव शर्मा, रणवीर सिंह, संजय मोघा, राखी चौधरी, दीपा, गीता, कपिल तोमर, प्राषित राठी, गरिमा राठी, निवेदिता तोमर, औसाफ अहमद अंसारी, संजीव गहलोत, अभिषेक त्यागी, भोपा से अजय कुमार जैन, डॉ. अनुज कुमार, अरविंद शर्मा, सुधीर कुमार, राजन कुमार, राजीव कुमार, मीनू मलिक, अजय अरोरा, वंदना बालियान, ज्योति पंवार, वाईके त्यागी, यशपाल सिंह पुंडीर, धर्मवीर सिंह, रविंदर कुमार, विपिन त्यागी, राजू मालिया, राम नारायण, सेवा सदन, पंकज त्यागी, डॉ. वंदना शर्मा, अनिल सैनी, आदेश शर्मा, मैराज खालिद रिजवी, मीनाक्षी स्नेही, रइसुद्दीन राणा, सतविंदर सिंह बेदी, चंद्रकांत शर्मा, ज्योति पंवार, वंदना बालियान, राजीव शर्मा, कांता स्वरूप सिंघल, अमित कुमार जैन, अजय अरोरा, चंद्रमोहन शर्मा, चिराग सिंघल, राकेश चौधरी, राजपाल मलिक, विनोद कुमार, धर्मपाल सिंह, रणवीर सिंह, विनोद कुमार, कैप्टन प्रवीण कुमार, चंद्रपाल सिंह, आशीष त्यागी, डॉ. फारूख हसन का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed