फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teach the safety and respect to the girl students

छात्राओं को बताए सुरक्षा और सम्मान के गुर

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teach the safety and respect to the girl students
मुजफ्फरनगरनगर के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज मे मिशन शक्ति के कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्राओं को बताए सुरक्षा और सम्मान के गुर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को सुरक्षा और सम्मान के गुर बताए गए।
कार्यक्रम के अतिथि न्यायाधीश नाजिम अकबर रहे। न्यायाधीश ने विधिक साक्षरता शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता को बने कानूनों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा व उपयोग को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स 101 फायर ब्रिगेड, 102 स्वास्थ्य (राष्ट्रीय एंबुलेंस) सेवा, 108 112 पुलिस आपातकालीन सेवा एंबुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वुमन पावर लाइन 1098 चाइल्ड लाइन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं कोविड-19 के विषय में छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई। महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में श्रम विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी प्रवीण कुमार द्वारा सभी छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी में सफल छात्राओं को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह, प्रवक्ता कुसुम सिंह, रुचि शर्मा व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed