फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Take as much in a plate, not waste it in the drain

एक सार्थक पहल-थाली में खाना ना छोड़ें

Thu, 14 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Take as much in a plate, not waste it in the drain
12-खतौली में दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ की बैठक में थाली में भोजन ना छोड़ने का संकल्प लेती? - फोटो : KHATAULI
खतौली। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ ने सभी परिवारों के लोगों से अपील की है कि भोजन उतना ही लो, जितना खाया जा सके। भोजन खाली में ना छोड़ें।
विज्ञापन

मासिक बैठक में संयोजिका डा. ज्योति जैन ने कहा कि हमारी संस्कृति में भोजन/अन्न का सदैव सम्मान रहा है। आज छोटे से कार्यक्रम से लेकर बड़े भोज आदि में अन्न भोज्य पदार्थों की बरबादी हो रही है। एक तरफ खाने में अगिनत आइटम तो दूसरी तरफ करोड़ों इंसानों को एक समय भी भरपेट भोजन नहीं मिल पाता। क्यों न हम सब अपने से ही ये सार्थक पहल करें।

महासमिति संभाग अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इतने प्रकार के व्यंजन बनने लगे कि लोग चख भी नहीं पाते। बचे हुए खाने के वितरण का प्रबंध होना चाहिए, ताकि वे जरूरतमंदों के काम आ सके। मंत्री नीरज जैन प्रवक्ता ने कहा कि शादी का सीजन शुरू हो गया है, क्यों न समारोह स्थल पर बैनर अवश्य लगाएं। उतना ही लो थाली में, व्यर्थ ना जाए नाली में। महिला मंत्री गीता ने कहा कि हम बहनें नियम लें कि थाली में जूठन नहीं छोड़ेंगे। इस पर सभी सदस्याओं ने सहमति जताई। संरक्षक रामकुमार ने इस सार्थक पहल की सराहना की। मंत्री ललिता जैन ने सभी को धन्यवाद दिया। अलका, निर्मला, सुषमा, रेणु, नमिता, पारुल, रितु, शोभा, नमिता, सीमा, बीना, कौशल, मीनाक्षी, पिंकी आदि उपस्थित रहीं। संभागीय प्रतिनिधि अजय जैन प्रवक्ता ने सभी महिलाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन में सहयोग का संकल्प कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed