फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Surveillance by four teams and drones, then miscreants not detected

पुलिस की चार टीमों ने घेरा जंगल, ड्रोन से हो रही निगरानी, बदमाशों का फिर भी नहीं लगा सुराग

Wed, 23 Sep 2020 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Surveillance by four teams and drones, then miscreants not detected
ड्रोन से बदमाशों की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर मोरना में बृहस्पतिवार को दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों को आखिर जमीं खा गई या आसमां, किसी को नहीं पता। पुलिस की चार टीमें, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरों से की जा रही लगातार निगहबानी के बावजूद आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन


दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले में परिजनों ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। जो आरोपी पुलिस के रड़ार पर हैं, वे कुछ दिन पूर्व ही मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ़ में कुलदीप नामक युवक की हत्या कर चुके हैं, जिनमें से एक पर मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


हत्या के बाद से तीनों आरोपी अपने ठिकानों पर नहीं हैं, जिनके कई संबंधित व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें एसपी देहात नेपाल सिंह के नेतृत्व में लगातार काम में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी आरोपियों की जंगलों में तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो आरोपी खादर क्षेत्र में घने जंगलों में छिपे हो सकते हैं या फिर संभवत: वारदात को अंजाम देने के बाद खादर क्षेत्र के रास्ते दूसरे जनपद में प्रवेश कर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच गए हैं।

स्पष्ट है हत्या की वजह, आरोपी पकड़ते ही होगा खुलासा
मोरना में दवा विक्रेता की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी भले ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हों, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूरा मामला पुलिस के सामने शीशे की तरह साफ हो चुका है।

हत्या की वजह के साथ ही हत्यारोपी भी पुलिस के सामने हैं, लेकिन कमी है तो सिर्फ आरोपियों के पुलिस के शिकंजे में आने की। माना जा रहा है कि जैसे ही एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेगा, पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

देर रात घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी-कप्तान
दवा विक्रेता की हत्या के पांचवें दिन मंगलवार देर रात डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी अभिषेक यादव अचानक कस्बे में पहुंचे। दोनों अफसर सीधे मेन बाजार स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और अनुज के बंद पड़े पुश्तैनी मकान के साथ ही उसकी दुकान का भी निरीक्षण किया। इसके बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार को जरूरी दिशा-निर्देश देकर अफसर वहां से लौट गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed