फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Super Strikers and Sports X Meerut won the matches

स्टेडियम में द्वितीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू

Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Super Strikers and Sports X Meerut won the matches
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ी अरशद ने किया। आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ ने बताया कि पहला मैच सुपर स्ट्राइकर्स और दूसरा मैच स्पोर्ट्स एक्स मेरठ ने जीता।
विज्ञापन

पहला मैच शिवा क्लब और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। टॉस सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता और पहले गेंदबाजी की। शिवा क्लब मात्र 59 रनों पर आल आउट हो गई। शिवा क्लब के बल्लेबाज कद्दुस ने सबसे ज्यादा 17 रन और परवीन ने 14 रनों का योगदान दिया। सुपर स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अमित जावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र चार रन देकर पांच विकेट लिए। राहुल, दिग्विजय, नंदू, आकाश, ओमनाथ सभी को एक-एक विकेट मिले। 60 रनों के आसान से लक्ष्य को सुपर स्ट्राइकर्स के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने मात्र छह ओवर में ही हासिल कर लिया। बल्लेबाज रोहित ने 30 विनीत ने 20 रनों का योगदान दिया और मैच 10 विकेट से जीत लिया। मैच में पांच विकेट लेने वाले अमित जावला को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच स्पोर्ट्स एक्स मेरठ और रुद्रा क्लब मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। टॉस मेरठ ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। स्पोर्ट्स एक्स मेरठ की टीम 19 ओवर में 141 रनों पर आउट हो गयी। स्पोर्ट्स एक्स टीम के बल्लेबाज गौरव सिद्धार्थ ने 39 रन, सर्वेश ने 38 रन, अनुज ने 18, नितिन ने 11 रनों का योगदान दिया। रुद्रा क्लब के गेंदबाज सोनू को तीन विकेट, विनय और परवीन को दो-दो विकेट, जितेंद्र और पंकज को एक-एक विकेट मिला। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रा क्लब आठ विकेट पर 127 रन ही बना सका। मेरठ के गेंदबाज उमर और सर्वेश को दो-दो और रोहित, शोभित, गौरव और मयूर को एक-एक विकेट मिला। यह मैच रुद्रा क्लब 14 रनों से हार गया। मैच में 38 रन और दो विकेट लेने वाले सर्वेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर आदिल और गर्वित तथा स्कोरर रितिक अरोरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed