{"_id":"59c563154f1c1b23688b5fa1","slug":"suicide-attempt-in-janshass-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से परेशान किसान ने तहसील में की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल से परेशान किसान ने तहसील में की जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को समस्या बताता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी किसान ने लेखपाल द्वारा की गई मारपीट से क्षुब्ध होकर तहसीलदार कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने भागकर व्यक्ति को काबू में किया। तहसीलदार ने पुलिस को मौके पर बुलाया तथा व्यक्ति को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी सरोज पुत्र किशन लाल ने गांव में अपने मकान के पास एक प्लॉट खरीदा था। पिछले डेढ़ वर्ष से प्लाट पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस मामले में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। आरोप है कि हल्का लेखपाल दूसरी पार्टी से मिलकर प्लॉट पर उसका कब्जा नहीं होने दे रहा, जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम से भी की थी। बृहस्पतिवार को लेखपाल गांव में प्लॉट की पैमाइश के लिए गया था।
प्लाट की पैमाइश के बाद उसने शुक्रवार को तहसील में आने के लिए कहा था। शुक्रवार को कानूनगो दफ्तर में पहुंचने पर लेखपाल उसे देख कर भड़क गया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से क्षुब्ध होकर व्यक्ति ने एक बोतल में पेट्रोल लाकर तहसील में अपने ऊपर छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसको लेकर तहसील में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने भागकर व्यक्ति को पकड़ा और तहसीलदार कार्यालय ले गए।
विज्ञापन
तहसीलदार उसे अपने पास बैठाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर व्यक्ति से पूछताछ की तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि जमीन आबादी में दर्ज है। समस्या का समाधान कराने का युवक को आश्वासन दिया गया है। लेखपाल द्वारा की गई मारपीट की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।