फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sub inspector sexually assaulted with a student for name of help in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar : दरोगा की बिगड़ी नीयत, मदद के नाम पर लूटी छात्रा की अस्मत, अब पिता को जेल में डालने की दी धमकी

Wed, 10 Jan 2024 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jan 2024 12:14 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : एक विवाद को लेकर थाने पहुंची छात्रा को देखकर दरोगा की नीयत बिगड़ गई। फिर दरोगा ने मदद के नाम पर छात्रा की आबरू लूटी। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। अब दरोगा उसके पिता को जेल में डालने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
Sub inspector sexually assaulted with a student for name of help in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने वर्तमान में मेरठ ईओडब्ल्यू शाखा में तैनात एक दरोगा पर लंबे समय तक दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता को विवाद में मदद करने व झूठे मामले में परिजनों को जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने सोमवार देर शाम एसएसपी अभिषेक सिंह से शिकायत कर कहा था कि 2019 में गांव में ही रहने वाले उसके चाचा व पिता के बीच जमीन को लेकर विवाद के दौरान भोपा थाना क्षेत्र की सीकरी चौकी पर तैनात दरोगा उनके संपर्क में आया और मदद करने के बहाने घर आने लगा था। संपर्क बढ़ा कर उसने खुद को अविवाहित बता कर उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। तबादला होने पर वह मेरठ चला गया और वर्तमान में ईओडब्ल्यू शाखा में है।

विज्ञापन

इसके बाद उसके शादीशुदा होने और दो बच्चे होने का पता चला। इस बारे में कहने पर दरोगा ने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। कई बार मुजफ्फरनगर के होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया। मिलने से मना करने पर दरोगा ने उसके पिता को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। परेशान होकर बीए फाइनल के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। पीड़िता ने दारोगा के खिलाफ व्हाट्सएप चेटिंग के साथ ही फोटो भी एसएसपी को दिए हैं।

यह भी पढ़ें: लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल

एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी देहात संजय कुमार को सौंपी है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच में आरोप सिद्ध होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed