{"_id":"6845788e00ff7408e6059edb","slug":"students-were-given-training-in-music-and-singing-in-summer-camp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-147441-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समर कैंप में विद्यार्थियों को दिया संगीत गायन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समर कैंप में विद्यार्थियों को दिया संगीत गायन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने खेलकूद के साथ आर्टएंड क्राफ्ट और संगीत गायन का प्रशिक्षण लिया।
कैंप में सबसे पहले श्रीरामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान की ऋतु ने छात्रों को ध्यान, शोधन क्रिया का अभ्यास कराया। इसके बाद बैडमिंटन और शतरंज खेलने के नियम बताए। उत्साह से सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में चल रही गायन कार्यशाला में सभी छात्रों को गायन की बारीकियों से अवगत कराया गया। छात्रों को कजरी एवं लोकगीतों का भी अभ्यास कराया।
राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, शाहपुर के राजकीय इंटर कॉलेज जीवना और बुढ़ाना स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शखावत में छात्रों ने समर कैंप की गतिविधियों में भाग लिया।