फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students entangled in questions of reasoning power

तर्क शक्ति के सवालों में उलझे विद्यार्थी

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students entangled in questions of reasoning power
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के लिए पहुंचे नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तर्क शक्ति के सवालों में उलझे विद्यार्थी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में कम विद्यार्थी शामिल हुए। जो परीक्षा देने आए उन्होंने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। तीनों खंडों में छात्र-छात्राओं ने निर्धारित अवधि से कम समय में परीक्षा पूरी कर दी। तर्क शक्ति के सवालों में परीक्षार्थी जरूर कुछ उलझे। बाकी गणित और भाषा के सवालों को आसान बताया। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से परीक्षा दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए यह परीक्षा कराई गई। परीक्षा फरवरी में होनी थी, मगर कोरोना संक्रमण के कारण अगस्त में इसका आयोजन हुआ। प्रवेश परीक्षा के लिए दस परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। जिले के हर ब्लॉक के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र अलग बनाया गया था। चरथावल में दो, पुरकाजी के बरला में, भोपा, जानसठ, खतौली, बुढ़ाना में सेंटर बनाए गए, जबकि सदर, बघरा और शाहपुर ब्लॉक के बच्चों की प्रवेश परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज में कराई गई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा कराई गई। जनपद में प्रवेश परीक्षा के लिए 2919 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1067 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 1852 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में परीक्षा हुई। अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा देने वालों की संख्या भी काफी रही। तीन खंड परीक्षा में आए, जिनमें से तर्क शक्ति, भाषा और गणित शामिल रहे। परीक्षा देने आई पीनना निवासी छात्रा प्रज्ञा ने बताया कि तर्क शक्ति के सवाल कठिन रहे, बाकी सब आसान थे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि 36.6 प्रतिशत छात्र-छात्राओं नेे परीक्षा दी, जबकि 63.4 प्रतिशत परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और बरला इंटर कॉलेज में निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।

कोविड गाइड लाइन का पालन किया
मुजफ्फरनगर। नवोदय प्रवेश परीक्षा में कोविड के नियमों का पालन किया गया। सभी स्थानों पर सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रही। बच्चों को मास्क भी दिए गए। कक्षाओं में भी सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।

परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थीयों को परीक्षा संबधी जानकारी  देते प्रधान?

परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थीयों को परीक्षा संबधी जानकारी देते प्रधान?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed