फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student Nikita selected for Inspire Award Scholarship

मंसूरपुर की छात्रा निकिता का इंस्पायर अवार्ड स्कॉलरशिप के लिए चयन

Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student Nikita selected for Inspire Award Scholarship
मंसूरपुर में छात्रा को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधक तथा स्टाफ - फोटो : KHATAULI
छात्रा निकिता का इंस्पायर अवार्ड स्कॉलरशिप के लिए चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। मिल मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्रा निकिता, निवासी पुरबालियान का इंस्पायर अवार्ड स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। पांच वर्षों तक छात्रा को 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से हर साल इंस्पायर योजना के तहत यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। विद्यालय की छात्रा निकिता का इसमें चयन हुआ है। देशभर के विभिन्न बोर्ड से 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा में टॉप एक प्रतिशत मेधावियों में स्थान बनाने छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति के रूप में सालाना 60 हजार रुपये नकद और 20 हजार प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा अच्छी प्रकार से पूर्ण कर सके। छात्रा ने अपने इस अवार्ड का क्रेडिट अपने स्कूल प्रबंधन, अपने शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने सरकार की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल शास्त्री, रेनू चौधरी, राजीव सिरोहा, संजीव मलिक, राजीव, रमेश चन्द, विपिन, पूजा राठी, अंजू दीक्षित, ज्योति पाल, नीलम देवी, आदित्य बालियान आदि टीचर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed