फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strings of drug smuggling linked to Uttarakhand

UP: उत्तराखंड-पंजाब समेत कई बड़े राज्यों से जुड़े नशीली दवाइयों की तस्करी के तार, जल्द खुलेंगे गहरे राज

Sat, 01 Oct 2022 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

नशीली दवाइयों के तस्करों के तार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े हैं। टीम जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
Strings of drug smuggling linked to Uttarakhand
जानकारी देते एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिला नशीली दवाओं की बिक्री के लिए काफी समय से बदनाम रहा है। जनपद में पकड़ी गई नशीली दवाओं के तस्करों के तार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बैठे माफिया के साथ जुडे़ हैं, लेकिन पहली बार उत्तराखंड के रहने वाले तस्करों का नाम पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है। जिस कारण अब पुलिस के निशाने पर उत्तराखंड में रहने वाला एक बड़ा तस्कर आया है।

विज्ञापन


जिले में एक बार नहीं ऐसा कई बार हो चुका हैं, जब जनपद निवासी युवक पंजाब, हरियाणा में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किए गए या फिर दूसरे राज्य में पुलिस ने दवा व्यापारी को पकड़ा। फिर वहां की पुलिस ने उसे साथ लेकर जिले में व्यापारियों की दुकान पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। कई बार तो ऐसा भी हुआ जब गैर जनपद पुलिस यहां से आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई। लगभग तीन माह पहले राजस्थान पुलिस ने ऐसे ही एक युवक को पकड़ा था। अभी तक राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के ही ऐसे मामले सामने आए थे, लेकिन इस बार उत्तराखंड के तस्कर का नाम जुड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड निवासी एक बड़ा तस्कर नशीली दवाओं का जनपद में यह धंधा कर रहा है। फुगाना पुलिस के हत्थे चढ़ा सप्लायर इसी तस्कर के संपर्क में था। इसकी जांच शुरू की गई है। हाल ही में जिला पुलिस ने लाखों की नशीली दवाओं के साथ कई आरोपी पकड़कर सलाखों के पीछे भिजवाएं है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि पिछले तीन सालों में पचास लाख से ज्यादा कीमत की नशीली दवा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका हैं।
 
यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed