फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike at police office for not disclosing robbery

लूट का खुलासा न होने पर पुलिस ऑफिस पर धरना

Wed, 17 Feb 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Strike at police office for not disclosing robbery
लूट का खुलासा न होने पर पुलिस ऑफिस पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गुड़ मंडी में दस दिन पूर्व कारोबारी के मुनीम से चार लाख रुपये व स्कूटी लूटने की वारदात का खुलासा न होने से गुस्साए कारोबारी व हिंदू संगठनों ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस पर धरना दिया। एक पदाधिकारी ने सांकेतिक भूख हड़ताल भी की। एसपी क्राइम व सीओ सिटी ने दो दिन में वारदात का खुलासा होने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गुड़ मंडी में कारोबारी संजय मिश्रा के मुनीम निशांत शर्मा से गत आठ फरवरी को दो बदमाशों ने स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी की डिक्की में चार लाख की नकदी भी रखी हुई थी। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है, जबकि एक बदमाश का चेहरा भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन

घटना का खुलासा न होने से गुस्साए व्यापारियों के साथ ही हिंदू संघर्ष समिति व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस पर धरना दिया। दवा व्यापारी व स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता बागेश अग्रवाल ने इस दौरान सांकेतिक भूख हड़ताल भी की। बाद में एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को दो दिन के भीतर घटना के खुलासे का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार, अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, पंडित बृज बिहारी अत्री, पंडित रामानुज दुबे, चमन लाल कुक्की, कुशाग्र शर्मा, सुशील राणा, प्रमोद मित्तल, संजय गुप्ता, सचिन त्यागी, अनमोल छाबड़ा और कार्तिक जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह में पांच लूट, एक डकैती, दो अनसुलझी
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में बदमाश डेढ़ माह में लूट की पांच व डकैती की एक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनमें सबसे अधिक तीन वारदातें नई मंडी थाना क्षेत्र व दो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई है। हालांकि, इनमें से साकेत कॉलोनी में महिला से पर्स लूट व वाणिज्यकर कर्मचारी से 75 हजार की नकदी लूट के साथ ही नई मंडी की पर्स लूट की एक वारदात का पुलिस खुलासा भी कर चुकी है। जबकि गुड़ मंडी में कारोबारी के मुनीम से लूट और कंबलवाला बाग में महिला से चेन लूट की वारदात अब तक अनसुलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed