फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Step mother locked nine year old girl in box bed

Muzaffarnagar News: सौतेली मां ने नौ वर्षीय बालिका को सिंगल बेड में किया बंद

Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Step mother locked nine year old girl in box bed
मोहल्ला कृष्णापुरी का मामला, पुलिस को दे दी लापता होने की सूचना
विज्ञापन

एसएसपी ने मौके पर पहुंच कराई जांच तो बॉक्स बेड में बंद मिली बालिका
बालिका करीब डेढ़ घंटे बेड में बंद रही, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णापुरी में नौ वर्षीय बालिका को उसकी सौतेली मां ने बॉक्स बेड (दीवान) में बंद कर दिया और पुलिस को उसके लापता होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी विनीत जायसवाल ने जांच कराई तो बालिका आरोपी महिला के बेड में बंद मिली। एसएसपी के आदेश पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका करीब डेढ़ घंटे बेड में बंद रही।
सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी सोनू शर्मा का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। उसकी नौ वषीय बेटी राधिका है। सोनू के बडे़ भाई सुनील ने राधिका को गोद ले लिया था। लगभग एक साल पहले सोनू ने शिल्पी से दूसरी शादी कर ली थी। रविवार की रात करीब साढे़ आठ बजे शिल्पी ने पुलिस को राधिका के लापता होने की सूचना दी। बताया कि राधिका को पैसे देकर सामान लाने भेजा था, लेकिन वह घर नहीं लौटी है। मामला गंभीर मानकर एसएसपी विनीत जायसवाल शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कराई।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत बालिका की खोज के लिए आसपास क्षेत्र में लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगाले। बालिका घर के अंदर जाकर बाहर निकलती नहीं दिखाई दी। शक होने पर घर में बालिका को तलाशा गया। शिल्पी अपने कमरे मेें मोबाइल देखती मिली। शक होने पर बॉक्स बेड (दीवान) खोलकर देखा तो बालिका उसमें बंद थी, जो काफी घबराई थी। पूछताछ में बालिका ने बताया कि उसे सौतेली मां ने बंद किया था। बालिका करीब डेढ़ घंटे बेड में बंद रही। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील की तहरीर पर शिल्पी पत्नी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला गर्भवती हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed