फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State Vice President Arvind Sharma said, everyone is safe in the BJP government

बोले प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, भाजपा सरकार में हर कोई सुरक्षित

Tue, 21 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
State Vice President Arvind Sharma said, everyone is safe in the BJP government
जानसठ रोड पर सर्ववर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविदं कुमार शर्मा को पगडी व शॉल भेट कर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, भाजपा सरकार में हर कोई सुरक्षित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर आदमी को सुरक्षा दी है। भाजपा के राज में हर वर्ग के लिए लोग सुरक्षित हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन हमेशा विकास का रहा है। गुजरात हो या पूरा देश वे आगे बढे़ और बढ़ते चले गए।
सोमवार को भोपा रोड पर युवा त्यागी समाज के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का भला हुआ है। समाज को सबसे पहले चाहिए सुरक्षा। भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लोगों को सुरक्षित माहौल देने का काम किया है। महिला सुरक्षा पर सरकार ने सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के पास विकास का विजन है। हम उनकी कार्यशैली को 2001 से देख रहे हैं। गुजरात में उन्होंने विकास को गति दी। दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वैभव त्यागी, अनिल त्यागी, डॉ. विपिन त्यागी, हिमांशु त्यागी, आशीष त्यागी, बृजेश त्यागी, तरुण त्यागी, प्रवीण शर्मा, आकाश त्यागी, गौरव त्यागी, एकांश त्यागी, राहुल त्यागी, सम्राट त्यागी, नरेंद्र चौधरी, रक्षित नामदेव, अमित वाल्मीकि ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में जनकल्याण समिति एनजीओ ने कार्यक्रम किया। एनजीओ के अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा, जिलाध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने अरविंद शर्मा का स्वागत किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, डॉ. संजीव त्यागी, महिला विंग की अध्यक्ष सोनिया कौशिक, संदीप बालियान, दीपक चौधरी, डॉ. तुलसी भारद्वाज, अरविंद चौधरी, राहुल चौधरी, अतुल शर्मा, कपिल मिश्रा, मोहित त्यागी, प्रवीण शर्मा, राजीव मान, अमित गौड, रविंद्र भारद्वाज, राणा तोप सिंह, पीके त्यागी, सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी
जानसठ रोड के कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब एनजीओ के लोग आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और कार्यक्रम हो पाया। अरविंद शर्मा ने जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और किस तरह उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए इस पर चर्चा की। किन उद्योगों को यहां बढ़ावा मिल सकता है, उस पर सुझाव भी लिए। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर अरविंद शर्मा का रास्ते में दर्जनों स्थानों पर ढोल नगाड़े, बैंडबाजे और डीजे के साथ भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed