फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSI's hands turned red... his face went pale.

Muzaffarnagar News: एसएसआई के हाथ लाल...चेहरा पड़ गया पीला

Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
SSI's hands turned red... his face went pale.
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने सिविल लाइन थाने में एसएसआई प्रवीण शर्मा के हाथ पानी में धुलवाए तो रंग लाल पड़ गया। पानी का रंग बदलने के साथ-साथ आरोपी के चेहरे का रंग पीला पड़ गया। टीम थाने में आधा घंटे रुकी। बाद में एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन


थाने में एसएसआई के साथ शुरू हुई खींचतान से एकाएक पुलिसकर्मी कुछ समझ नहीं पाए। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। एसएसआई को पकड़ कर टीम सिखेड़ा थाने के लिए रवाना हुई। एडीजी भानु भास्कर ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन




----

ये था मामला



दूधली निवासी मुकेश आर्य ने चार मार्च 2025 को सिविल लाइन थाने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शहर आर्य समाज के निर्वाचित प्रधान हैं। कसौली निवासी ओमपाल ने आर्य समाज प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ के कथित मंत्री प्रयागराज निवासी पंकज जायसवाल की ओर से जारी पत्र के आधार पर खुद को शहर आर्य समाज का प्रशासक, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को सह प्रशासक, सतीश, भानु प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह श्रवण सिंह व अन्य को सलाहकार दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई प्रवीण शर्मा इस मामले की जांच कर रहे थे। उधर, आरोपी ओमपाल सिंह का कहना है कि एसएसआई प्रवीण शर्मा को दो बार यह जांच मिली। फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये मांगे गए थे।


-------



- 19 फरवरी 2024 : लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-1 के एक्सईएन नीरज सिंह व अकाउंटेंट अजय को मेरठ से आई विजिलेंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत में एक लाख रुपये लेते समय उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

- 17 जनवरी 2025 : शाहपुर थाने के शाहपुर कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र यादव को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।



- 10 दिसंबर 2025 : एंटी करप्शन की टीम ने रामपुरी से चकबंदी के लेखपाल राजन कुमार को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed