फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Some stolen jewelery and cash recovered

चोरी के कुछ आभूषण व नकदी बरामद

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Some stolen jewelery and cash recovered
चोरी के कुछ आभूषण व नकदी बरामद
विज्ञापन

बुढ़ाना। बाजार में खरीदारी करने आई युवतियों के बैग से दो महिलाओं ने दस हजार की नकदी व आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने चोरी की आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व कुछ आभूषण बरामद किए।

बागपत जनपद के गांव धनौरा की रहने वाली पवित्रा व मंजू दोनों बहनें अपने भाई अंकित के साथ खरीदारी करने के लिए शनिवार को बुढ़ाना बाजार में आई थीं। कस्बे के पैठ बाजार में खरीदारी करते समय दो महिलाओं ने उनके बैग से सोने व चांदी के आभूषण तथा 10 हजार की नकदी चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंकित की तहरीर पर पुलिस ने बाजार से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस ने उनके कब्जे से युवतियों के बैग से चुराएं चांदी के आभूषण व 10 हजार की नकदी बरामद की। सोने के आभूषण पुलिस बरामद नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चोरी की आरोपी सुनीता व पूजा तमिलनाडु की रहने वाली है। ये परिवार सहित खतौली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहती है। पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed