{"_id":"6765c2c4aa8e94d6360a36a7","slug":"soldier-who-jumped-out-of-army-truck-during-fire-dies-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-136283-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सेना के ट्रक में आग लगने के दौरान कूदे सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सेना के ट्रक में आग लगने के दौरान कूदे सैनिक की मौत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर स्टेट हाइवे रोहाना में चलते हुए सेना के ट्रक में अचानक आग लग गई थी। हादसे के दौरान जान बचाने के लिए कूदने वाले सैनिक वेस्ट बंगाल निवासी पूरण तमांग (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सेना के मेजर सिद्धांत सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
देहरादून में वन गोरखा रेजिमेंट के छह जवान 14 दिसंबर को देहरादून से ट्रक में मेरठ ट्रेनिंग मेें जा रहे थे। ट्रक में छह जवान हवलदार कुम बहादुर, पूरन तमांग, शिवराज, धन बहादुर, जिंगमी, देवेंद्र राना सवार थे। पुलिस चौकी से करीब दो किमी दूर स्टेट हाइवे पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई।
ट्रक में पीछे बैठा पूरण तमांग जान बचाने के लिए ट्रक से नीचे कूदा था। सड़क में सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल व बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार दिलाया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर में गोरखा रेजिमेंट के मेजर सिद्धांत सिंह अपनी टीम के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बताया कि मृतक सैनिक वेस्ट बंगाल के जिला कालींम पोंग के गांव अपर अंबलोक निवासी पूरण तमांग के परिवार में बेटी ने एक माह पहले ही जन्म लिया था। शहर कोतवाली पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया।