फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smriti Irani tied rakhi to Balyan admitted in AIIMS

एम्स में भर्ती बालियान को स्मृति ईरानी ने बांधी राखी

Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani tied rakhi to Balyan admitted in AIIMS
दिल्ली एम्स में भर्ती केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को राखी बांधती केंद्रीय मंत्री स्मृत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में एम्स में भर्ती केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर राखी बांधी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इस समय डेंगू से पीड़ित हैं और उनका एम्स में उपचार चल रहा है। रक्षाबंधन के पर्व पर उनको अपना धर्म भाई मानने वाली केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति जुबिन ईरानी एम्स पहुंची और उनको तिलक करते हुए राखी बांधी। इस दौरान स्मृति ईरानी ने अपने भाई डॉ. संजीव बालियान को मिठाई भी खिलाई और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की हालत में भी अब सुधार है। भाई-बहन के इस भावपूर्ण मिलन की कुछ तस्वीरें डॉ. संजीव बालियान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि रक्षाबंधन पर बड़ी बहन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्नेह प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed