फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Situation is miserable due to strike, goods worth Rs 100 crores stuck

Hit and run new law: हड़ताल से हाल बेहाल, फंस गया सौ करोड़ का माल-लोहा-पेपर और अन्य उद्योग भी प्रभावित

Wed, 03 Jan 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 01:00 AM IST
सार

मंगलवार को हड़ताल का व्यापक असर दिखा। मंडियों में सब्जी की आवक प्रभावित हुई। देहात क्षेत्र में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Situation is miserable due to strike, goods worth Rs 100 crores stuck
बस चालको की हडताल के दौरान रोडवेज पर खडी बस । संवाद

विस्तार

मोटर व्हीकल एक्ट के सख्त प्रावधान के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों और चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उद्योगों पर सौ करोड़ का असर पड़ा। ट्रांसपोर्ट पर माल फंस गया। बसों का संचालन बेपटरी रहा, जिससे यात्रियों ने परेशानी झेली। गन्ना उठान भी प्रभावित हुआ। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की।

विज्ञापन


मंगलवार को हड़ताल का व्यापक असर दिखा। मंडियों में सब्जी की आवक प्रभावित हुई। देहात क्षेत्र में सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। गुड़ की आपूर्ति नहीं हो सकी। नगरीय क्षेत्र में कई जगह दूध की सप्लाई नहीं हुई। खतौली, बुढ़ाना, मीरापुर, मोरना समेत देहात देहात में चालकों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। पेपर, चीनी, सरिया समेत अन्य माल ट्रांसपोर्ट पर फंस गया है। बाहर से भी जिले में माल नहीं आ पाया। मिलों में गन्ना ढुलाई पर आंशिक असर रहा। रोडवेज की कुछ बसों का संचालन शुरू हो गया। अभी प्राइवेट बस खड़ी हैं।
विज्ञापन


उधर, ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के अध्यक्ष वसीम के साथ अन्य पदाधिकारियों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। परिवहन निगम के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि चालकों को समझा बुझाकर आधी बसों का संचालन शुरू कराया है। आधी बसों के चालकों को सूचना कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से नहीं हुई गुड़ की आपूर्ति
हड़ताल के कारण एशिया की सबसे बड़ी मंडी से गुड़ की आपूर्ति प्रभावित रही। व्यापारी संजय मित्तल ने बताया कि मंडी से राजस्थान, पंजाब, गुजराज में गुड़ सप्लाई किया जाता है, लेकिन हड़ताल के कारण गुड नहीं जा रहा है। जिस कारण अब तक व्यापारियों को एक करोड़ 80 लाख का नुकसान हुआ है।

करोड़ों का सरिया कारोबार प्रभावित
उद्यमी भीमसेन कंसल ने कहा कि रोजाना जिले से लगभग 18 करोड़ का सरिया बाहर भेजा जाता है। यही नहीं 13 करोड़ से ज्यादा का कच्चा माल आयात किया जाता है। हड़ताल के कारण दोनों ही तरह का कारोबार प्रभावित हैं।

पेपर उद्योग पर छाया संकट
पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं उद्यमी पंकज अग्रवाल का कहना है कि जिले की 33 पेपर मिलों में रोजाना बीस करोड़ का पेपर उत्पादन होता है, जो ट्रकों की हड़ताल के कारण पेपर बाहर नहीं भेजा जा सका। जिससे पेपर उद्योग को अभी तक चालीस करोड़ का नुकसान हो चुका है। कच्चा माल भी नहीं आ पाया है यदि यहीं हाल रहा तो एक दो दिन में मिलों को बंद करना पड़ सकता है।
 

यहां फंसा है माल
ट्रांसपोर्टर योगेंद्र मोहन तायल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट पर लगभग पचास गाड़ी पेपर, चीनी आदि का तीन करोड़ का माल पड़ा है। उनके यहां बाहर से भी माल लेकर गाड़ी नहीं आ पा रही हैं। आसिफ राही ने बताया कि एक करोड़ का सरिया बाहर भेजने के लिए पड़ा है।

पेट्रोल-गैस की परेशानी नहीं, ग्राहक हुए बेचैन
पेट्रोल पंप मालिक कुलदीप गुप्ता बताते हैं कि दो दिन पहले सभी ने अपना स्टाॅक पूरा कर लिया था। कोफेड गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि अभी गैस आने में कोई परेशानी नहीं है। बुधवार को भी गाड़ी आएगी। उधर, मोरना क्षेत्र में पेट्रोल लेने के लिए पंपों पर लोगों की कतार लग गई।

कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचा दूध
खालापार में मधुसूदन दूध डेयरी के संचालक सावेज का कहना है कि चालकों की हड़ताल के कारण खालापार, बुढ़ाना मोड़, सूजड़ू क्षेत्र में दूध नहीं पहुंचा। नगर में मदर डेयरी के संचालक रविश गुप्ता ने कहा कि समस्या तो नहीं हुई, लेकिन सप्लाई देर से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed