{"_id":"65d9edeb7602a20dcf0b835a","slug":"siege-of-police-station-in-protest-against-occupation-of-land-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-117542-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध में किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध में किया थाने का घेराव
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव कढ़ली में कुछ लोगों द्वारा किसान की जमीन जोत कर उस पर कब्जा करने के विरोध में भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
गाजियाबाद के गांव सादत इकला निवासी जीतपाल नागर की गांव कढ़ली में 32 बीघा भूमि है। कुछ लोगों ने उसकी पांच बीघा भूमि को जोत कर उस पर कब्जा कर लिया। शनिवार को भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस संबंध में जीत पाल नागर ने पुलिस को तहरीर दी। घेराव करने वालों में मेरठ मंडल प्रभारी लोकेश, रविश प्रधान, राजपाल ठाकुर, पिंकू गुर्जर, बिजेंद्र शर्मा, काजू गुर्जर, सुंदर, ब्रिजेश कुमार, सतेंद्र कुमार, अमित, करण सिंह, महेंद्र प्रधान, रवि कुमार, मनोज, शेखर गुर्जर, रणवीर ठाकुर आदि मुख्य रुप से शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।