फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram temple fundraising bike rally held in the city

नगर में निकाली श्रीराम मंदिर निधि संग्रह बाइक रैली

Thu, 14 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram temple fundraising bike rally held in the city
खतौली में विहिप द्वारा निकाली गई रैली में शामिल लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर में निकाली श्रीराम मंदिर निधि संग्रह बाइक रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि संग्रह अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप तथा विहिप के प्रदेश सहमंत्री डॉ चंद्रमोहन शर्मा ने भवानी मंदिर से संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में उत्साहित लोग डीजे पर नाचते गाते भवानी मंदिर से शुरू होकर बड़े बाजार, हौली चौक, आर्य समाज मंदिर जीटी रोड, जमुना विहार, बुआडा रोड, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, जानसठ रोड, श्यामपुरी, रेलवे रोड, सैनीनगर, कोतवाली से बुढ़ाना तिराहा होते हुए भवानी मंदिर धर्मशाला पर समाप्त हुई। रैली के दौरान जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। विहिप के नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने रैली में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। रैली में मदन छाबड़ा, नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू, विकास गुप्ता, विशाल, प्रशांत, पवन कुमार, अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, विनोद चौहान, जयपाल, कश्मीरी लाल, बिजेंद्र, अनुज सहरावत, विकत्नास कौशिक, गुरुदत्त, मोनू मंगवानी, आतिश गुप्ता के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed