श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में ऑनलाइन बाल राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। छोटे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण बने। श्रीकृष्ण के बाल रूप का भी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रबंधक संजय कुमार ने कोरोना के दृष्टिगत सुरक्षित रूप में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्माष्टमी पर्व को मनाने का संदेश दिया। नर्सरी कक्षा से नमन, धैर्य तोमर, शिवा तोमर, एलकेजी कक्षा से अदिति, अतीक्ष, वैष्णवी सैनी, यूकेजी से अंशु दुबे, रणविजय, वैष्णवी, संस्कार, दिव्य सैनी, कक्षा 1 से गार्गी, प्राची, विराट, कक्षा दो से पृथ्वी सिंह, अक्षत, कक्षा तीन से युवराज, अवनी तोमर विजेता रहे। सीनियर वर्ग में अपर्णा, पूर्वा, तनु ठाकरान अपूर्वा ,अवंतिका दीपाली, रिया राठौड़ अनन्या, सिमरन, गौरी राणा, वैष्णवी वालिया , निकिता शर्मा विजेता रहे। उपप्रधानाचार्य अक्षमा चौधरी, शिक्षक दीपक कुमार, आशीष बालियान, विपुल सेहरावत, अनुज कुमार, रोहित कुमार, सनी, नीलम गर्ग, शालू शर्मा, सीमा, मनीषा शर्मा, आयुषी, आरजू राठी, रीना, पूजा, कनिका, प्राची त्यागी, नीतू, नीलम, वंदना, विकास कुमार आदि का सहयोग रहा।