फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shopping on Janmashtami festival, crowd gathered

लॉकडाउन के खुलते ही शहर में लगा जाम

Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shopping on Janmashtami festival, crowd gathered
शहर की भगत सिहं रोड पर सोशल डिस्टेन्स से बेपरवाह भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर की खरीदारी, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिनों के साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में कई जगहों पर जाम लग गया। जन्माष्टमी पर्व की खरीदारी करने को लेकर बाजारों में लोगों की अधिक भीड़ दिखाई दी। बाजारों में लोग बिना मास्क के नजर आए। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं दिखाई दिया।

दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले। सुबह से ही शहर में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी को भी लेकर बाजारों में ज्यादा भीड़ दिखाई दी। बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रही। शहर के महावीर चौक, प्रकाश चौक, झांसी रानी, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड पर जाम के हालात बने रहे। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, शिव चौक पर पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में नई मंडी, दाल मंडी, सब्जी मंडी, एसडी मार्किट व चरण सिंह मार्किट में लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। लोगों में कोरोना वायरस का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा है। लोग बेपरवाह बिना मास्क पहने सड़कों पर निकल पड़ते हैं। जनपद में रोज बड़ी संख्या में कोरोना के केस आ रहे हैं। बावजूद इसके लोगों में कोई जागरूकता नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed