फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaurya Panwar wants to become a scientist

वैज्ञानिक बनना चाहता है शौर्य पंवार

Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Panwar wants to become a scientist
एसडी पब्लिक स्कूल के के टापर शौर्य पंवार को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- इंटरमीडिएट में एसडी पब्लिक के शौर्य रहे जिले के टॉपर
विज्ञापन

- पिता रक्षा विभाग में वैज्ञानिक और माता है शिक्षिका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार के रहने वाले मेधावी शौर्य पंवार ने सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। शौर्य पंवार की इच्छा कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर वैज्ञानिक के रूप में देश की सेवा करने की है।

छात्र शौर्य पंवार के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एसडी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जताई। शौर्य के पिता राहुल कुमार रक्षा विभाग में वैज्ञानिक है। माता निर्मला शेरनगर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका हैं। शौर्य शुरू से ही मेधावी है। उसे एनटीएससी की छात्रवृत्ति मिल रही है। जेईई मेन्स में उसने 99.37 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शौर्य ने कहा कि वह अधिकतम समय अपनी पढ़ाई पर ही लगाते हैं। उनका सपना कंप्यूटर में इंजीनियरिंग कर वैज्ञानिक बनने का है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देता है।
विज्ञापन

शौर्य की अंकतालिका
विषय अंक
गणित 100
केमिस्ट्री 100
फिजिक्स 99
कंप्यूटर 99
अंग्रेजी 96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed