फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaukat Raza Shaukat

आतंक के खिलाफ खड़े हों दुनिया भर के मुसलमान   

Wed, 10 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shaukat Raza Shaukat
मजलिस में बोलते पाकिस्तानी धर्म गुरु। - फोटो : अमर उजाला
तितावी क्षेत्र के बघरा की दरगाहे आलिया में मंगलवार देर रात हुई मजलिस को खिताब करते हुए पाकिस्तान से आए शिया धर्मगुरु शौकत रजा शौकत ने दुनिया में बढ़ रहे आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दुनिया के हर मुसलमान को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और अपने मुल्क में अमन-चैन की दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन


अली अख्तर जैदी की बरसी के मौके पर हुई मजलिस में धर्मगुरु शौकत रजा शौकत ने वाकयात-ए-करबला पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि करीब 1400 साल पहले यजीद नामक शासक ने जब आतंकवाद फैलाया, तो इमाम हुसैन ने उसकी कड़े शब्दों में निंदा की थी। जब यजीद ने उनकी आवाज दबानी चाही तो उन्होंने अपने सिर्फ 72 साथियों के साथ उनका सामना किया, जिसकी लाखों की फौज थी।
विज्ञापन


इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी और इंसानियत को बचाया। आज समाज में यजीद का कोई नाम लेने वाला नहीं है, जबकि इमाम हुसैन को चाहनेे वालों की पूरी दुनिया में भारी संख्या मौजूद है। मजलिस में  प्रसिद्ध नौहे ख्वान फरहान अली वारिस ने नोहेख्वानी की। इसके बाद अंजुमन पंजतनी सैथल बरेली ने नौहेख्वानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मौलाना शमीम हैदर बिलासपुर ने तिलावत-ए-कुरान पाक से मजलिस का आगाज किया। सौज ख्वानी हसन अली संभलहेड़ा ने की। पेशख्वानी सैयद फैजान रजा ने की। निजामत रजा सिरसवी ने की। मजलिस के अंत में जीशान हैदर ने सभी का आभार जताया। साथ ही दरगाह कमेटी अंजुमन आरफी और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed