फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shadow fog in the morning, temperature reached 3.6 degrees

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुबह के समय छाया कोहरा, 3.6 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 16 Jan 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, temperature reached 3.6 degrees
नगर में कडाके की ठड़ में गतंव्य को जाते राहगीर। संवाद
- सर्दी से परेशान रहे लोग, अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दिन के तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रकोप बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार दोपहर के समय आकाश में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए सूरज जरूर दिखाई दिया, लेकिन सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही। रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि सोमवार को यह 12.0 डिग्री रहा। रविवार रात न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शाम के समय ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह को दस बजे तक कोहरा बना रहा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते सड़कें सुनसान हो रही हैं। सोमवार को दोपहर के समय काले बादल छाए रहे, दिन में दो बजे के लगभग सूरज निकला। शीत लहर के चलते जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाजारों पर भी सर्दी का असर पड़ रहा है। दिन में सर्दी के चलते अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आद्र्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed