{"_id":"5edfccc98ebc3e4342526a17","slug":"seven-people-found-corona-positive-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt4856620128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की चेन लंबी होती जा रही है। मंगलवार को सात नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें तीन मामले गांव कवाल के हैं, जबकि चार केस अलमासपुर में पाए गए हैं। सभी अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन थे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि 81 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन लोग ग्राम कवाल के पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक महिला 30 वर्षीय तथा दो सगी बहनें 25 और 19 वर्षीय हैं। इन्हें जीआईसी कवाल में क्वारंटीन किया गया था। ये तीनों तमिलनाडु से आए प्रवासी श्रमिकों से संबंधित हैं। प्रवासी श्रमिक सीधे अपने घर चले गए थे। बाद में उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा अलमासपुर के एक परिवार के ही चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक ग्रामीण व 16 तथा दस साल की दो पुत्रियां हैं। चौथी महिला भी उनके परिवार की ही है। इस परिवार में सोमवार को भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला का पति शामली में कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई थी। अब तक इस परिवार में चार महिलाओं सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। परिवार के दस लोग डीपीएस में क्वारंटीन थे। अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अब तक 132 कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में अब तक 132 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 68 ठीक हो गए हैं, जबकि 64 केस सक्रिय हैं। जनपद के पांच लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।