फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven lakh workers to be linked with self-employment: Mahendranath Pandey

प्रदेश के सात लाख श्रमिकों को स्वरोजगार से जोडेंगे: महेंद्रनाथ

Tue, 09 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh workers to be linked with self-employment: Mahendranath Pandey
प्रदेश के सात लाख श्रमिकों को स्वरोजगार से जोडे़ंगे : महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए सात लाख प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। पूरे प्रदेश में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों को लेकर पूरे प्रदेश स्तर पर योजना बनाई जा रही है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित वेबिनार में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, देश के बड़े उद्योगपति, कारोबारी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री पांडे ने वेबिनार में मौजूद प्रमुख उद्योगपतियों व कारोबारियों से सरकार के साथ सहयोग करने व तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर रही है। जो भी क्षेत्र अर्थव्यवस्था को सुधारने में अपना योगदान दे सकते हैं मोदी सरकार उनकी कठिनाइयों को दूर करने और उनके सहयोग को तत्पर है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जिस भी स्किल के माध्यम से गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है, हम उन्हें चिह्नित कर रहे हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल से नल के कारण पूरे देश में प्लंबर मैकेनिक जैसी विधाओं के लिए स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। हम श्रमिकों को प्लंबर मैकेनिक व दर्जी जैसी विधाओं का प्रशिक्षण देंगे और सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऋण दिलाकर उन श्रमिकों समेत पटरी दुकानदार, ठेले, रेहड़ी, खोमचे वालों के लिए भी स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे। पीएचडी चैंबर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व पैरामाउंट केबल समूह के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। यूपी चैप्टर चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कंस्ट्रक्शन क्षेत्र को सहारा दे कर सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है। वेबिनार में मनीष खेमका, आलोक श्रीराम, ललित खेतान, उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू, गौरव प्रकाश, सौरभ सान्याल, रंजीत मेहता, विशाल जिंदल, विवेक सहगल, अतुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed