फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Send a family member to the army: Thakur Raghuraj Singh

परिवार के एक सदस्य को सेना में भेजें : ठाकुर रघुराज सिंह

Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Send a family member to the army: Thakur Raghuraj Singh
परिवार के एक सदस्य को सेना में भेजें : ठाकुर रघुराज सिंह
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश के श्रम व सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म हजारों वर्षों से चला आ रहा है। सनातन धर्म एक है। सनातन धर्म से जुड़े लोग सात पीढ़ी तक का ध्यान रखते हैं। दूसरों के घर पर भगत सिंह पैदा हो, यह बात छोड़कर अपने घर में ही परिवार के एक सदस्य को सैनिक बनाएं। किसान आंदोलन के नाम पर उन्होंने कहा कि यह हमारे घर के मसले है, बड़े-बड़े नेता लगे हैं सब सुलझ जाएंगे।

कस्बे में पैठ रोड पर स्थित राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला प्रभारी के आवास पर हुए कार्यक्रम में ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि दूसरे धर्मों में अपने रिश्तेदारी में बहन लगने वाली युवती से भी शादी कर ली जाती है। जबकि सनातन धर्म में रिश्ते, गौत्र आदि की जांच कर ही शादी विवाह रचाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर ही दोनों अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण ने जन्म लिया है। प्रदेश की धरती पूजनीय है। दूसरों के घर पर भगत सिंह पैदा हो, यह बात छोड़कर अपने घर में ही एक सैनिक बनाएं। उसे देश की सेवा के लिए भेजे। देश में मोदी और प्रदेश में योगी का प्रभाव है। बदमाश को छोड़ा नहीं जा रहा है, या तो बदमाश ऊपर जा रहे हैं या प्रदेश छोड़ रहे है। बसपा, सपा शासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन सरकारों में जो भी हुआ सबके सामने है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई ऐसा करें, हिम्मत नहीं है। धर्मांतरण वाले फर्जी कागजात बनाने वालों पर कार्रवाई के मामले में उन्होंने कहा कि यह न्याय वाली सरकार है, जांच में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय जरूर होगा। अभी तक आठ सौ करोड़ रुपये मजदूरों के खातों में सीधे पहुंचाए जा चुके हैं। किसान आंदोलन के नाम पर उन्होंने कहा कि यह हमारे घर के मसले है, बड़े-बड़े नेता लगे है सब सुलझ जाएंगे। कार्यक्रम में हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष सचिन तोमर, जिला प्रभारी गुरुदत्त आरोरा, मदन छाबड़ा, नीटू उपाध्याय, राकेश प्रजापति, प्रताप वाल्मीकि, चंचल भूटानी, मोनू मगवानी, मोहित जैन, रवि ग्रोवर, विवेक रहेजा, अजय राजपूत, अजय भुर्जी, मनोज सैनी, संजय अरोरा, अशोक छाबड़ा, वंश भाटिया, आर्कषक अरोरा, सीताराम ठकराल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed