{"_id":"650363f4c9be3859320c8f81","slug":"search-for-land-in-chhapar-pachenda-and-bahadarpur-for-bus-stand-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-7520-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बस अड्डे के लिए छपार, पचेंडा और बहादरपुर में जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बस अड्डे के लिए छपार, पचेंडा और बहादरपुर में जमीन की तलाश
Fri, 15 Sep 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
- इलेक्ट्रिक रोडवेज बस अड्डे की जगह को लेकर मंथन जारी
- छपार, पचेंडा या बहादरपुर की जमीन होगी फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इलेक्ट्रिक रोडवेज बस अड्डे के लिए 15 बीघा जमीन ढूंढने में प्रशासन को पसीने छूट गए हैं। डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर को जिम्मेदारी दी है। अब छपार, पचेंडा और बहादरपुर की जमीन को लेकर अंतिम मंथन चल रहा है। शुक्रवार की शाम तक जमीन फाइनल होगी।
प्रदेश सरकार ने मुजफ्फरनगर शहर में इलेक्ट्रिक बसे चलाने का निर्णय लिया है। प्रदेश की समस्त नगर निगमों के साथ रामपुर और मुजफ्फरनगर पालिका को इस योजना में शामिल किया गया है। पूरे प्रदेश में इसके लिए 1900 इलेक्ट्रिक बसे सरकार चलाएगी। मुजफ्फरनगर शहर को 50 बसें आवंटित की जा रही हैं। इन बसों के लिए एक रोडवेज बस अड्डा चाहिए, जहां चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। शासन ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को जगह चिह्नित करने के लिए कहा है। डीएम ने एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर को इस कार्य में लगाया है।
पांच दिन पूर्व इन अफसरों ने भोपा बाईपास और बीवीपुर में जमीन को देखा था। बीवीपुर की जमीन का हाईवे तक रास्ता नहीं है और भोपा बाईपास पर गेस्ट हाउस का प्रस्ताव पहले ही जा चुका है। अब छपार, पचेंडा और बहादरपुर में जमीन देखी गई है। परिवहन और बिजली विभाग के अधिकारियों से मंथन किया जा रहा है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम परमानंद झा जमीन को लेकर लगातार डीएम के संपर्क में हैं। शुक्रवार की शाम तक जमीन की जगह फाइनल होने की संभावना है।