फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM arrived on the information of installing a gate on enemy property

Muzaffarnagar News: शत्रु संपत्ति पर गेट लगाने की सूचना पर पहुंची एसडीएम

Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
SDM arrived on the information of installing a gate on enemy property
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की जमीन पर बनाई गई मस्जिद को शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने 14 जनवरी को मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है। रविवार रात मस्जिद पर गेट लगाए जाने की सूचना पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा पुलिस के साथ पहुंची, लेकिन मौके पर स्थिति सामान्य मिली। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक की ओर से शत्रु संपत्ति घोषित करने पर भी जिला प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एमडीए सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और पालिका के ईओ से मामले की जांच की थी। जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 930 पर दुकानों का किराया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली को जमा किया जा रहा है। आरोपी पक्ष ने 10 नवंबर 1937 का एक पत्र दिया, जिसके आधार पर बताया गया कि संपत्ति वक्फ बोर्ड में दर्ज है। इसके अलावा कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस जांच के बाद संपत्ति को निष्क्रांत घोषित कर दिया गया था। अब गृह मंत्रालय ने इसे शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है। दूसरे पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed