फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM also took charge of BDO

एसडीएम ने बीडीओ का भी चार्ज संभाला

Thu, 14 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM also took charge of BDO
एसडीएम ने बीडीओ का भी चार्ज संभाला
विज्ञापन

जानसठ। एसडीएम ने बीडीओ पद का चार्ज संभालते ही उन्होंने ब्लाक सभागार में समस्त कर्मचारियों की बैठक ली। एसडीएम ने स्वच्छ अभियान, गोशाला निर्माण तथा मनरेगा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। गांव जटवाड़ा में बन रही गोशाला निर्माण में शिथिलता बरतने पर नाराजगी भी जताई।

बुधवार को आईएएस अधिकारी एसडीएम अनुज मलिक ने ब्लाक के बीडीओ का चार्ज संभाल लिया। उन्होंने चार्ज लेेने के तुरंत बाद सभी कर्मचारियों की बैठक लेकर मनरेगा द्वारा किए गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लाक के 18 तालाबों से कब्जामुक्त होने के बाद भी खोदाई ना होने नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत मनरेगा द्वारा खोदाई कराने के दिशा निर्देश दिए। सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों जैसे शौचालयों के निर्माण में गति लाने के दिशा निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने क्षेत्र में बन रही गोशाला की स्थिति जानी और बताया कि गांव सालारपुर व जटवाड़ा में गोशाला बनाई जा रही हैं। इनमें से जटवाड़ा गांव में बन रही गोशाला का कार्य बड़ी शिथिलता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव जटवाड़ा के प्रधान द्वारा गोशाला के निर्माण में गति नहीं दी गई, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed