फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scramble between Electricity Corporation's team and farmer

विद्युत निगम की टीम और किसान के बीच हाथापाई

Mon, 19 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scramble between Electricity Corporation's team and farmer
भोपा में विद्युत विभाग के विरुद्ध थाने पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्युत निगम की टीम और किसान के बीच हाथापाई
विज्ञापन

भोपा। गांव निरगाजनी में मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम और किसान के बीच मारपीट को लेकर बखेड़ा हो गया। किसान के खिलाफ तहरीर देने पहुंची विद्युत निगम की टीम को भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर रोककर जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी महक सिंह के घर रविवार सुबह विद्युत निगम की टीम जेई बसेड़ा हरी सिंह के नेतृत्व में पहुंची थी। वहां किसी बात को लेकर टीम का महक सिंह से विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों में हाथापाई भी हो गई। इस पर विद्युत निगम की टीम महक सिंह के खिलाफ तहरीर देने थाने जा पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू नेता विकास कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान भी थाने जा पहुंचे। भाकियू नेताओं को देख विद्युत निगम की टीम वहां से जाने लगी, जिन्हें किसानों ने थाने के बाहर ही घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने महक सिंह के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही, तो टीम ने किसान पर गालीगलौज व हाथापाई के आरोप लगाया। हंगामा बढ़ते देख एसओ सूबे सिंह ने दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया, जहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस दौरान अनुज राठी, संजय कुमार, महताब, धर्मेंद्र, महक सिंह, संजीव कुमार, जुल्फिकार, राजेंद्र, अशोक, भूरा और अरबाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed