फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sankalp Yatra reached Mansoorpur, counted achievements

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - मंसूरपुर पहुंची संकल्प यात्रा, गिनाईं उपलब्धियां

Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sankalp Yatra reached Mansoorpur, counted achievements
मंसूरपुर में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान 
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
प्राथमिक विद्यालय में भाजपा की संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला गैस योजना, वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर राजू अहलावत, अभिषेक चौधरी, मनोज राठी, पुष्पेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम दास, संतोष कुमार वर्मा, सुबोध प्रधान ग्राम प्रधान भूरा, राजीव प्रधान धनगर, कुशल प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने किया सबका कल्याण : बेनीवाल
फोटो समेत
चरथावल। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। ग्रामीणों से संवाद किया गया। ब्लॉक के गांव बान नगर में ग्रामीणों से संवाद किया। भाजपा की नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति का ध्यान रखा गया है। ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, धन प्रकाश, पुरुषोत्तम जाटव, पंकज त्यागी, प्रवीण कुमार, अशोक धीमान, सुरेंद्र पुंडीर, सहेंद्र प्रधान, नीशू प्रधान, अशोक प्रधान, कुशपाल प्रधान, लोकेश प्रधान, संजय सैनी, बेगराज सिंह, जगपाल प्रधान, शिवांक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed