फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanitation workers' strike postponed, garbage collection from homes resumed

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित घरों से कूड़ा कलेक्शन हुआ शुरू

Tue, 21 Jan 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike postponed, garbage collection from homes resumed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन स्थगित हो गई। कंपनी कर्मियों ने मांगों को लेकर सुबह के समय प्रदर्शन किया। कंपनी एमडी से वार्ता के बाद शाम के समय कर्मचारियों ने 30 जनवरी तक हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी।
इसके बाद कुछ वार्डाें में कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो गया।। शहर के 55 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी एमआटूसी की है। कंपनी के सुपरवाइजरों का वेतन और ईपीएफ भुगतान की मांग करते हुए रविवार को कंपनी कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर कूड़ा कलेक्शन से इंकार कर दिया था। कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कूड़ा कलेक्शन के लिए गाड़ियां पार्किंग से नहीं निकली। सुबह के समय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कंपनी परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम के समय कंपनी एमडी कमलजीत से वार्ता क के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मियों की हड़ताल समाप्त करा दी। हड़ताल स्थगित होने के बाद कर्मचरियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया
विज्ञापन

कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे संजय कुमार और संदीप राज ने बताया कि 30 जनवरी तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। आश्वस्त किया गया है कि कर्मचारियों के पीएफ का पैसा खातों में पहुंच जाएगा। सुबह प्रदर्शन करने वालों में जितेन्द्र, संजय, अंकित, मोहित, गुल्लू, ओमवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed