{"_id":"6a00e60934cab6d47309c72a","slug":"sales-of-coolers-and-fans-are-surging-alongside-rising-temperatures-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-171013-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तापमान के साथ हिलोरे ले रही कूलर और पंखों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तापमान के साथ हिलोरे ले रही कूलर और पंखों की बिक्री
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही कूलर और पंखों की बिक्री बढ़ गई है। पिछले दिनों अचानक तापमान में आई गिरावट के दौरान बिक्री में कमी आई। लेकिन जैसे-जैसे गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया, वैसे-वैसे कूलर और पंखों की खरीदारी भी तेज हो गई है। शहर के प्रमुख बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर कूलर और पंखों की बिक्री खूब हो रही है। लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कूलर व पंखे खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
शहर के प्रकाश चौक, रुड़की रोड सहित अग्रवाल मार्केट में कूलर और पंखो की खरीदारी को ग्राहक उमड़ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अचानक बढ़ी मांग को देखते हुए उन्होंने पहले से अधिक स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। बाहर से भी नए कूलर और पंखों का ऑर्डर दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रकाश चौक स्थित दुकान संचालक निशिथ मित्तल ने बताया कि तापमान बढ़ने के बाद कूलर की बिक्री बढ़ गई है। बताया कि डोमेस्टिक कूलर की कीमत पांच से लेकर 12 हजार तक है। जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए कूलर नौ से 21 हजार तक बिक रहे हैं। बताया कि दुकानों के लिए कूलर तीन से पांच हजार में बिक रहे हैं। टैंट वाले कूलरों की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
छत के पंखों की बिक्री में गर्मी के साथ उतार-चढ़ाव
रुड़की रोड पर पंखों के दुकानदार अमित ने बताया कि एक पखवाड़ा पूर्व तापमान काफी ऊंचा चला गया था। उन दिनों छत के पंखों की बिक्री कम हो गई थी। लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट के दौरान फिर से छत के पंखों की बिक्री बढ़ गई है। बताया कि 24, 36 और 48 इंची पंखों की बिक्री काफी हो रही है। पंखा 1400 रुपये की कीमत से लेकर पांच हजार से ऊपर तक का है। ग्राहक 80 वॉट से लेकर 200 वॉट तक के पंखे पसंद कर रहे हैं।
हनीकांब पैड वाले कूलर साबित हो रहे कारगर
प्रकाश चौक स्थित दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक शादाब आलम ने बताया कि हनीकांब पैड वाले कूलर अधिक कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने 12 हजार रुपये में वही खरीदा है। कमरे को अधिक देर तक ठंडा रखते हैं। पारंपरिक घास वाले कूलर की तुलना में अधिक हवा देते हैं।
इस मौसम में छत के पंखे अधिक उपयोगी
रुड़की रोड स्थित दुकान पर पहुंचे ग्राहक मोनू वर्मा ने बताया कि इस मौसम में छत के पंखे अधिक कारगर साबित हो रहे हैं। पंखों से ठंडी हवा आती है। लेकिन तापमान बढ़ने पर गर्म हवा देते हैं। फिलहाल के मौसम के लिए छत के पंखे अधिक उपयोगी हैं।