फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sajjan Maidan, nomination for the assembly will be done from today

सजा मैदान, आज से होगा विधानसभा के लिए नामांकन

Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sajjan Maidan, nomination for the assembly will be done from today
- कलेक्ट्रेट में बनाए गए सभी छह नामांकन कक्ष
विज्ञापन

- बेरिकेडिंग के बाद आम आदमी की आवाजाही बंद की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह सीटों के लिए बिगुल बज गया है। नामांकन आज से शुरू होंगे जो 21 तक चलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी छह नामांकन कक्षों को बेरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है। कचहरी में नामांकन के दौरान आम आदमी की आवाजाही बंद रहेगी।
विधानसभा चुनाव में नामांकन आज से प्रारंभ हो रहे हैं। आयोग ने नामांकन के लिए 14 से 21 जनवरी तक का समय दिया है। जिला प्रशासन ने नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में सभी तैयारी पूरी कर ली है। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 जनवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। दस फरवरी को चुनाव होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी। जिले की सभी छह सीटों की नामांकन प्रकिया जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में होगी। बुढ़ाना विधानसभा के लिए नामांकन एडीएम प्रशासन के न्यायालय में होगा। चरथावल के लिए उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में नामांकन होगा। पुरकाजी के लिए एडीएम वित्त के न्यायालय में नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसी तरह मुजफ्फरनगर विधानसभा के लिए नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में, खतौली के लिए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में और मीरापुर विधानसभा के लिए चकबंदी अधिकारी सदर के न्यायालय में नामांकन होगा।
विज्ञापन

ये अफसर रहेंगे आरओ, एआरओ
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के आरओ उप जिलाधिकारी अरुण कुमार रहेंगे। इनके साथ एआरओ तहसीलदार बुढ़ाना सतीशचंद बघेल और खंड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार रहेंगे। चरथावल विधानसभा के लिए आरओ उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा रहेंगे। एआरओ खंड विकास अधिकारी सदर नेहा शर्मा और खंड विकास अधिकारी चरथावल चंद्रमोहन सिंह होंगे। पुरकाजी विधानसभा सीट के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रथम अशोक कुमार आरओ और तहसीलदार सदर अभिषेक शाही एवं खंड विकास अधिकारी पुरकाजी रणजीत कुमार एआरओ होंगे। मुजफ्फरनगर सीट के लिए नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार आरओ, तहसीलदार न्यायिक जयेंद्र सिंह और जिला विकास अधिकारी प्रमोद यादव एआरओ होंगे। खतौली विधानसभा के लिए उप जिलाधिकारी खतौली जीत सिंह आरओ, तहसीलदार खतौली आरती और खंड विकास अधिकारी खतौली रत्नाकर सिंह एआरओ होंगे। इसी तरह मीरापुर विधानसभा के लिए उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार आरओ, तहसीलदार जानसठ संजय सिंह एवं खंड विकास अधिकारी मोरना राम आशीष एआरओ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed