फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saints' strike on highway continues for eighth day as well

संतों का हाईवे पर धरना आठवें दिन भी जारी

Wed, 14 Apr 2021 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Saints' strike on highway continues for eighth day as well
फुगाना हाईवे पर एक साइड़ का यातायात खोलते साधु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संतों का हाईवे पर धरना आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गांव सरनावली से अपहृत महंत हरि गिरि का पता न चलने पर मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना थाने के सामने साधु-संतों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। साधुओं द्वारा खेड़ा मस्तान लिंक मार्ग बंद करने से ग्रामीण व विद्यार्थी परेशान रहे। शाम को पुलिस ने संतों को समझाकर आवागमन सुचारू करा दिया।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली से दो अप्रैल की रात प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि का अपहरण हो गया था। अपहृत महंत को सकुशल वापस लाने की मांग को लेकर पिछले मंगलवार से साधु, संत व ग्रामीण मेरठ-करनाल हाईवे को जाम कर फुगाना थाने के सामने धरना देकर बैठे हुए हैं। यह धरना आठवें दिन भी जारी रहा। साधु-संतों ने हाईवे से गांव खेड़ा मस्तान जाने वाले लिंक मार्ग को बिल्कुल बंद कर दिया है। यह मार्ग बंद होने से किसानों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस दौरान योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरी, ज्ञानेश्वर गिरी, मोहन गिरी, चौरासी गिरी, पूरण गिरी, जगदीश गिरी व सुभाष गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ शरदचंद शर्मा ने बताया कि वह संतों के संपर्क में हैं। महंत की का पता लगाने के लिए चार टीमें लगी हुई हैं। हाईवे पर एक ओर से रास्ते पर आवागमन सुचारु करा दिया गया है। साथ ही खेड़ा मस्तान लिंक मार्ग को भी खुलवाकर आवागमन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed