फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur rail route was affected for two hours for laying girder on flyover

Muzaffarnagar News: फ्लाईओवर पर गर्डर बिछाने के लिए सहारनपुर रेल मार्ग दो घंटे रहा प्रभावित

Sat, 15 Apr 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur rail route was affected for two hours for laying girder on flyover
पानीपत खटीमा मार्ग पर पीनना बाइपास के फ्लाईओवर पर रेलवे लाइन पर बिछाए गए गर्डर
रेलवे की अनुमति के बाद निर्माण कंपनी ने लाइन के ऊपर रखवाए गर्डर
विज्ञापन

12.10 बजे शुक्रवार की दोपहर से दो घंटे तक रेलवे ने लिया ब्लॉक

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे लंबे फ्लाईओवर पर रेलवे से ब्लॉक लेकर गर्डर रखवाए गए। कंपनी और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रेल लाइन के ऊपर ज्यादातर कार्य पूरा हो गया। शुक्रवार को दोपहर 12.10 बजे से दो घंटे तक रेलवे का ब्लॉक होने के कारण मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्य को शामली से मुजफ्फरनगर तक काम राजस्थान जोधपुर की कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य मुजफ्फरनगर की सीमा में मार्च तक पूरा होना था। मगर, रेलवे लाइन की एनओसी और विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से विलंब हुआ है। फिलहाल गर्डर बिछाने के लिए रेलवे से अनुमति मिली है। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को दो घंटे का रेलवे का ब्लॉक लेकर लाइन के ऊपर गर्डर बिछाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

मलीरा में कई माह से लटका मामला
सहारनपुर मार्ग पर मलीरा में निर्माणाधीन मार्ग की जद में आ रही हाइटेंशन लाइन हटाने के लिए चल रही प्रक्रिया पर कई महीनों से अमल नहीं हो पा रहा है। फ्लाईओवर का काम अधूरा होने के कारण जिले की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना पूरी होने में देरी हा रही है। इस राजमार्ग के मुजफ्फरनगर की सीमा तक पूरा होने से जिले के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान के अलावा शामली और सहारनपुर के वाहन फर्राटा भरेंगे। रोज हजारों वाहन चालक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल लाइन के ऊपर 72-72 टन के रखे गए 12 गर्डर
पीनना-मुजफ्फरनगर बाइपास के बीच 680 मीटर लंबे फ्लाईओवर 43 पिलरों पर टिका है। इसी के बीच में रेलवे लाइन के ऊपर 51 मीटर कार्य किया जा रहा है। फोर लेन के कारण 72-72 टन के दोनों तरफ 51 मीटर के छह छह गर्डर रखे गए है। यह फ्लाईओवर बड़कली बाननगर के बाद पड़ेगा और रेलवे लाइन, नदी और सहारनपुर स्टेट हाईवे के ऊपर से गुजरेगा। शुक्रवार को कंपनी के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश त्रिपाठी, रेलवे के सीनियर सेक्शन

ऑफिसर पवन भारती, सहायक अधिशासी अभियंता यादव, ट्रेफिक इंस्पेक्टर योगेंद्र झा मौजूद रहे।
हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से काम में देरी
निर्माण कंपनी जीआर के परियोजना प्रबंधक गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर निर्माणाधीन फलाईओवर के बीच मलीरा के पास हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से कार्य विलंब हो रहा है। पीनना और तितावी में कुछ निर्माण कार्य के बीच कुछ मकानों का हटना बाकी है। दधेडू-मलीरा के बीच फलाईओवर के बीच रेलवे का दो घंटे का ब्लॉक रविवार में लेकर काम पूरा हो जाएगा। फलाईओवर का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। हाईटेंशन लाइन हटने के बाद एक महीने में काम पूरा हो जाएगा। शामली से मुजफ्फरनगर तक निर्माण 30 जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed