फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RP Chaudhary became Deputy Director Agriculture

आरपी चौधरी बने उपनिदेशक कृषि

Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
RP Chaudhary became Deputy Director Agriculture
आरपी चौधरी बने उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में लंबे समय बाद उपनिदेशक कृषि के पद पर शासन से तैनाती हुई है। रामपुर से आए आरपी चौधरी को उप निदेशक कृषि बनाया गया है। अब से पहले जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया इस पद का कार्य देख रहे थे। जिले में कई अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण हो गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना का स्थानांतरण सहारनपुर हो गया है। उनके स्थान पर जालौन से आए घासीराम प्रजापति को जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा का तबादला सहारनपुर हो गया है। विश्वकर्मा की पत्नी की पोस्टिंग भी सहारनपुर में ही है। उप निदेशक कृषि के पद पर रामपुर से आए आरपी चौधरी की नियुक्ति हुई है। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति का तबादला चित्रकूट हो गया है। जिले के एसीएमओ डॉ विनय कुमार सिंह को बुलंदशहर जिले का सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल का एसीएमओ मेरठ तबादला हुआ है। जिले में सहारनपुर से एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा की नियुक्ति की गई है। जिले में तैनात तहसीलदार भगत सिंह का तबादला मैनपुरी हो गया है। शामली में तैनात प्रवीण कुमार को जिले में तैनाती मिली है। मथुरा से नायब तहसीलदार सतीशचंद्र बघेल का यहां स्थानांतरण हुआ है। इनके अलावा खतौली नगर पालिका के ईओ जयप्रकाश यादव का तबादला बदायूं जिले की उझानी नगर पालिका में हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed