फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roddy became fatal, accidents happen daily

रोड़ी बनी जानलेवा, रोजाना होते हैं हादसे

Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roddy became fatal, accidents happen daily
रोड़ी बनी जानलेवा, रोजाना होते हैं हादसे
विज्ञापन

सिखेड़ा। जानसठ मार्ग पर निराना हो या आसपास क्षेत्र, यहां पर कई स्थानों पर रोड़ी सड़क पर पड़ी हुई है। इस रोड़ी के कारण रोजाना कई हादसे हो रहे है। रविवार दोपहर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने का कारण भी यहीं रोड़ी बनी है।
जानसठ मार्ग पर कई स्थानों पर रोड़ी पड़ी हुई है। बताते हैं कि यह रोड़ी किसी ट्रक आदि वाहन से सड़क पर गिरी थी। जिसे हटाया नहीं गया। जो इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। रोजाना हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी जाग नहीं रहे। रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत इसी रोड़ी के कारण हो गई। बड़ा हादसा होने के बार थाना प्रभारी सिखेड़ा सुशील सैनी ने इस रोड़ी को हटवा दिया। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति रियाजूदीन ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
हेलमेट ने बचाई जान
बाइक चालक सोएब ने हेलमेट लगाया था। वह बाइक चला रहा था। अन्य तीनों बाइक पर पीछे बैठे थे। यह तीनों बाइक के दाएं तरफ गिरकर ट्रक के नीचे आ गए थे, जबकि सोएब बाई तरफ गिरा। चूंकि उसने हेलमेट लगाया था, इसलिए उसके सिर में कोई चोट नहीं आई, जबकि शरीर में मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जाम के बने थे हालात
हादसा होने के बाद मार्ग पर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम के हालात बन गये थे। पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी।
-
परिजनों में छाया शोक
पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां पर महिला व उसके दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया था। सूचना देने पर परिजन भी पहुंचे थे। तीनों शव देखकर परिजनों में शोक छा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया था।
मायके से लौट रही थी अमरेश
तितावी। पीरखेड़ा की अमरेश का मायका तितावी में है। बेटे के साथ वापस लौटते समय तितावी पुल के नजदीक ही हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मायके से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गया।

दो बहनों का इकलौता भाई था सागर
तितावी। हादसे में मारा गया सागर दो बहनों का इकलौता भाई था। पीरखेड़ा में जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, गम का माहौल बन गया। परिवार और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed