फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road collapsed at Meenakshi intersection, it became a deep pit

मीनाक्षी चौराहे पर धंस गई सड़क, हो गया गहरा गड्ढा

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed at Meenakshi intersection, it became a deep pit
शहर के मीनाक्षी चौक पर सड़क में हुआ गड्ढा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्त चौराहे मीनाक्षी चौक पर बुधवार की सुबह सड़क का एक हिस्सा जमीन में धंस गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने गड्ढे की बैरिकेडिंग की और आम जनता के लिए रास्ता शुरू कराया। देर शाम गड्ढे को भरवाया गया।
विज्ञापन

मीनाक्षी चौक पर बुधवार को सुबह चौराहे पर ही उत्तर-पश्चिम की दिशा में अचानक बड़ा गहरा गड्ढा हो गया। सड़क नीचे धंसती चली गई। गड्ढे को देखकर लगा कि यहां पहले बड़ा नाला रहा होगा, जो इस समय बंद है। नाले का वह हिस्सा अचानक नीचे बैठक गया। चौक पर मौजूद पुलिस ने गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग करा दी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी गई। बाद में प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए गड्ढे को भरवाया।
विज्ञापन

तहसील के सामने भी बैठ गई थी सड़क
इसी माह सड़क के बीच अचानक गड्ढा होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तहसील सदर के सामने अचानक बड़ा गड्ढा हो गया था। जलनिगम ने तब गड्ढे को भरवाया था।
सड़क की कराई जाएगी मरम्मत
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है। विभाग ने गड्ढे को भर दिया है। सड़क की मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है।
जाम की बन गई स्थिति
शहर के प्रमुख चौराहे मीनाक्षी चौक पर सड़क में गड्ढा होने के दौरान जाम की स्थिति बन गई। वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। इसी दौरान यहां से तिरंगा यात्रा गुजरी। लोगों को जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed