फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RO ARO exam will be held at 28 centers,RO ARO exam will be held at 28 centers, preparation complete preparation complete

Muzaffarnagar News: 28 केंद्रों पर होगी आरओ एआरओ परीक्षा, तैयारी पूरी

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
RO ARO exam will be held at 28 centers,RO ARO exam will be held at 28 centers, preparation complete preparation complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से 27 जुलाई को विभिन्न जिलों में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं।
पिछले दो सप्ताह से परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्रों का स्थलीय परीक्षण डीआईओएस समेत कई शिक्षा अधिकारी कर रहे थे। केंद्रों पर शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, दो सह केंद्र व्यवस्थापक और प्रशिक्षित अंत परीक्षक तैनात किए जाएंगे। सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------
जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के डीएस पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड, गांधी पॉलिटेक्निक साउथ भोपा रोड, एसडी पब्लिक स्कूल भोपा रोड, एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज पचैंडा, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महावीर चौक, सनातन धर्म इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज रुड़की रोड, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, डीएवी इंटर कॉलेज आर्य समाज रोड, जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी निकट रोडवेज बस स्टैंड, जय भारत इंटर कॉलेज छपार, अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल, केके इंटर कॉलेज बघरा, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय, एसडी कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म महाविद्यालय, डीएवी महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed