फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD raised questions on Sankalp Yatra

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रालोद ने संकल्प यात्रा पर उठाए सवाल

Tue, 26 Dec 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
RLD raised questions on Sankalp Yatra
- रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा प्रधानों ने उठाया यात्रा का खर्च
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम प्रधान ने खर्चा किया और भाजपाइयों ने वोट मांगे हैं।

सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिलेभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। ग्राम प्रधानों से खर्चा कराया गया है, लेकिन भाजपा नेताओं ने लोगों से वोट मांगे हैं। सवाल उठाया कि यह भाजपा की संकल्प यात्रा है या फिर देश की।
विज्ञापन

आवारा पशुओं के लिए गाय अभयारण्य तैयार कराया गया है, लेकिन इसको एनजीओ संचालित करेगा। जब एनजीओ गाय अभयारण्य चलाएगा तो इसमें सरकार का 65 करोड़ रुपये खर्च क्यों किया गया है। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जिला पंचायत के टेंडर पर भाजपाई अपने हिसाब से टेंडर छोड़ रहे हैं, जबकि इसमें उनका किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जिलाधिकारी जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस में तेल नहीं होता है और अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में जनता को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मेघाखेड़ी का सरकारी अस्पताल इसका मूल उदाहरण है। कोरोना में लोगों को ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से जूझना पड़ा था। अब फिर से देश में कोरोना ने दस्तक दे दी है। इस मौके पर पूर्व युवा अध्यक्ष विदित मलिक, विकास, आकाश राठी, शक्ति मलिक, अंशुल, विनोद, सार्थक लाटियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed